{"_id":"6032433e8ebc3ee939037075","slug":"person-killed-in-road-accident-ferozepur-firozpur-news-pkl4046909194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ममदोट स्थित बीडीओ दफ्तर के नजदीक पैदल जा रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। थाना ममदोट पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में रविंदर सिंह वासी मत्तड़ हिठाड़ ने बताया उसके पिता गुरबख्श सिंह कार पार्किंग में खड़ी करने के बाद पैदल घर आ रहे थे। बीडीओ दफ्तर के पास बाइक सवार पिता गुरबख्श को टक्कर मारकर फरार हो गए।
आसपास मौजूद लोग घायल पिता गुरबख्श को स्थानीय अस्पताल ले गए, वहां उनकी मौत हो गई। एएसआई हरबंस सिंह के मुताबिक रविंदर के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है।