फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People of North their strength, so nothing could spoil your storm

नार्थ की जनता उनकी मजबूती, इसलिए कुछ नहीं बिगाड़ पाई आप की आंधी

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
People of North their strength, so nothing could spoil your storm
जालंधर। आप की तेज आंधी के बावजूद हलका उत्तरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक और आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने अपनी विधायक की कुर्सी को बचा लिया। उनसे पूछा गया कि आप की इस आंधी में भी आपने कैसे इस सीट को बचा लिया तो उनका कहना था कि नार्थ हलके की जनता मेरे जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा है। इस आंधी में भी मेरे साथ नार्थ हलके की जनता मजबूत होकर खड़ी रही। यह वजह रही कि यह आंधी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकी। मैं और मेरा परिवार आजीवन नार्थ हलके की जनता का ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

वह जीत के बाद लोगों का धन्यवाद करने न्यू शीतल नगर पहुंचे। जूनियर अवतार हैनरी को वहां के लोगों ने सम्मानित किया। कांग्रेसी वर्करों और वोटरों का धन्यवाद करते हुए विधायक बावा हैनरी ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं नार्थ हल्के के हर कार्यकर्त्ता की मेहनत का फल है, जिन्होंने चुनाव के दौरान दिन रात मेहनत कर मुझे जीत दिलाई है। उन्होंने कहा जनता ने एक बार फिर उनके काम और नीतियों पर विश्वास जताया है और अब वह एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ नॉर्थ हलके के विकास में जुट गए हैं। हैनरी ने कहा कि अधूरे पड़े विकास कार्यों को पहल के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सदैव दूसरों पर आरोप लगाने की बजाय विकास की राजनीति की है और नॉर्थ हलके में इसी राजनीति के तहत इस बार विकास की धारा बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed