फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Park of crores became the den of gamblers

जुआरियों का अड्डा बना करोड़ों का पार्क : रोज सजती हैं महफिलें... लंच में पत्तों का लुत्फ उठाते हैं निगम कर्मचारी

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Park of crores became the den of gamblers
जालंधर। नगर निगम का कंपनी बाग पार्क जिसे कभी खूबसूरती के लिए सराहा जाता था अब उसी पार्क के अस्तित्व पर ग्रहण लग गया है। अब इसे जुआरियों के नये अड्डे के नाम से जाना जाता है। जहां लोग समय बिताने के लिये नहीं बल्कि पैसों के दांव लगाते हैं। सुबह धूप खिलते ही कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब पार्क में महफिल न सजती हो।
विज्ञापन

निगम कर्मचारी भी लंच ब्रेक में पार्क में भ्रमण के लिए आते हैं। वह पत्तों का लुत्फ उठाने से नहीं चूकते, यहां तक कि एक-एक हाथ अजमा भी लेते हैं। साल का 34.56 लाख का रखरखाव का प्रोजेक्ट, एवरेज लगाएं तो 3 लाख रुपये के करीब हर महीने मिलते हैं। पार्क में बच्चों के खेलने के लिये लगे झूले टूट चुके हैं जिन्हें न बदला गया और न ही नए लगाये गये। नगर निगम ने पिछले वित्त वर्ष में पार्क के रखरखाव का जिम्मा होशियारपुर की कंपनी को दिया था पर कुछ शिकायतों के बाद अब यह टेंडर जालंधर की एक प्राइवेट कंपनी को मिला है। हार्टिकल्चर एसई जगन्नाथ से पार्क पर खर्च हो रहे रुपयों को लेकर बात की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पहले निगम कमिश्नर को अर्जी दो। ऑर्डर हुए तो जबाव देंगे। पार्क के रखरखाव का जिम्मा पहले होशियारपुर और जालंधर के प्राइवेट कांट्रेक्ट कंपनी को दिया गया है। उनके जवाब का सीधा मतलब है कि जनता अपने टैक्स का हिसाब नहीं मांग सकती, निगम टैक्स के लाखों रुपये ऐसे ही उड़ाये जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed