फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pargat Singh changed after becoming a minister

खेल व शिक्षा मंत्री बनने के बाद बदले बदले से नजर आए परगट सिंह

Fri, 01 Oct 2021 09:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Pargat Singh changed after becoming a minister
जालंधर। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में मंत्री पद मिलते ही विधायक परगट सिंह के भी सुर बदल गए हैं। विधायक से खेल व शिक्षा मंत्री बने परगट सिंह ने अब नवजोत सिंह सिद्धू पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जालंधर में शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए खेल व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि किसे रखना है, किसे नहीं रखना है, यह उनसे ऊपर का मामला है। जबकि राणा गुरजीत सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सिद्धू की नाराजगी पर खुद परगट सिंह व सुखपाल सिंह खैहरा सहित कई नेताओं ने भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बने परगट सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू के सबसे करीबी लोगों में माना जाता है, लेकिन उनका यह बयान राजनीति से प्रेरित लग रहा है। इससे पहले भी जब नवजोत सिंह सिद्धू के पद त्यागने के बाद मंत्री बनने वाली रजिया सुल्ताना ने अपना त्यागपत्र दे दिया था तो मंत्री बने परगट सिंह ने अपने त्यागपत्र की खबरों को अफवाह बताते हुए त्यागपत्र देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मुहिम में परगट सिंह ने सभी को एकजुट किया था। अब नई सरकार में परगट सिंह को खेल व शिक्षा मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद वह किसी भी हालत में सिद्धू के हक में बोलकर हाईकमान को नाराज नहीं करना चाहते।

हालांकि परगट सिंह ने अपनी सरकार को इतना कहते हुए कटघरे में जरूर खड़ा किया कि नई सरकार है और कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी का मामला सुलझ चुका है और वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि काम करने के लिए सिर्फ 90 दिन का समय है, लेकिन इतने समय में भी खेल व शिक्षा को लेकर एक नया माहौल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed