फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Congress protests in Jalandhar; Bawa Henry raises questions about the Municipal Corporation.

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बावा हेनरी ने निगम पर उठाए सवाल

Tue, 29 Sep 2026 07:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 29 Sep 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Congress protests in Jalandhar; Bawa Henry raises questions about the Municipal Corporation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। नार्थ हल्के के विधायक बावा हेनरी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर निगम की घटिया कारगुजारी पर नाराजगी जताई। इस दौरान पंजाब सरकार और जालंधर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

बावा हेनरी ने कहा कि लोग लंबे समय से इन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और निगम इन समस्याओं का कोई हल नहीं निकाल रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरकार की अनदेखी और नगर निगम की लापरवाही से आम जनता परेशान है। गृह मंत्री अमित शाह की रैली पर टिप्पणी करते हुए बावा हेनरी ने कहा कि चुनावों के समय ऐसी रैलियां करने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में नशे का एक बड़ा नेक्सस सक्रिय है जिसमें पुलिस और प्रशासन भी शामिल हैं। बावा हेनरी ने कहा, पंजाब में नशा धड़ल्ले से सप्लाई हो रहा है। उन्होंने जोर दिया कि नशे के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे गंभीरता से हल किया जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि अगर नशा रोकना है तो जमीनी स्तर पर सख्ती से काम कर इस नेक्सस को तोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed