फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Preparations intensified in Paragpur for Amit Shah drug de-addiction rally in Jalandhar

जालंधर में नशा मुक्ति महारैली: 30 सितम्बर को अमित शाह का दौरा, 63 एकड़ में पंडाल और पार्किंग तैयार; पूरा अपडेट

Tue, 29 Sep 2026 07:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 29 Sep 2026 07:14 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को जालंधर के परागपुर में नशा मुक्ति महारैली होगी। इस रैली को लेकर 63 एकड़ में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। 25 हजार से अधिक कुर्सियों वाला वातानुकूलित पंडाल, हजारों वाहनों की पार्किंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Preparations intensified in Paragpur for Amit Shah drug de-addiction rally in Jalandhar
30 सितम्बर को जालंधर में गृह मंत्री का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को जालंधर के परागपुर में होने वाली नशा मुक्ति महारैली को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। परागपुर में जीटी रोड पर लिली रिजॉर्ट के पास करीब 63 एकड़ क्षेत्र में होने वाली इस विशाल रैली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं जिनको आज फाइनल तैयार कर दिया गया। रैली में पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। चार अलग-अलग दिशाओं से निकाली गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राओं’ का समापन भी इसी महारैली में होगा। आयोजकों के मुताबिक रैली को अब तक की बड़ी सभाओं में शामिल करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन



रैली स्थल पर करीब 28 एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में 25 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई जा रही हैं। गर्मी और मौसम को देखते हुए पंडाल को वातानुकूलित रखा गया है। लोगों तक मंच से होने वाले संबोधन को पहुंचाने के लिए पंडाल के अंदर और बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। रैली स्थल के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग जोन तैयार किए गए हैं। दोआबा, माझा और मालवा से आने वाले वाहनों के रूट के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि जालंधर शहर की यातायात व्यवस्था पर ज्यादा दबाव न पड़े। आयोजकों के अनुसार हजारों बसों और बड़ी संख्या में छोटे वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सबसे कड़ी रखी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह करीब दोपहर सवा एक बजे हेलीकॉप्टर से रैली स्थल के पास बनाए गए विशेष हेलिपैड पर उतरेंगे। हेलिपैड पंडाल के नजदीक ही तैयार किया गया है। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे रैली स्थल पर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद उनके सड़क मार्ग से जाने के बजाय हेलीकॉप्टर से सीधे दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए हेलिपैड से पंडाल तक के पूरे रास्ते को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचीं हाई लेवल सुरक्षा टीमें
अमित शाह के दौरे को देखते हुए जालंधर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर की गई है। पिछले कई दिनों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार रैली स्थल का निरीक्षण कर रही हैं। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पीएपी से भी बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया गया है। रैली स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से कई हिस्सों में बांटकर निगरानी की जा रही है। दिल्ली से भी उच्च स्तरीय सुरक्षा टीमें जालंधर पहुंच चुकी हैं और केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों का जायजा लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी पूरे इलाके में सक्रिय हैं और स्थानीय पुलिस के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं।

रैली स्थल पर सुरक्षा जांच, प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की जा रही हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। रैली स्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल को तैयार रखा गया है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकों में यातायात, पार्किंग, अग्निशमन, मेडिकल सुविधा, आपातकालीन रास्ते और वीआईपी सुरक्षा सहित तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई है। रैली स्थल को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है और अंतिम समय तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम जारी है।

रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा पंजाब प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया ने रैली स्थल का दौरा किया। इस दौरान सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और लोगों की सुविधा से जुड़े प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब को नशों के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के अनुमान के चलते चार प्रमुख पार्किंग साइट तैयार की गई हैं। इनमें एक पार्किंग वीआईपी के लिए रखी गई है, जबकि अन्य पार्किंग क्षेत्रों को दोआबा, माझा और मालवा की ओर से आने वाले लोगों के रूट के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। आयोजकों का अनुमान है कि तीन हजार से अधिक बसें और करीब दो हजार छोटे वाहन रैली में पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

अमित शाह के दौरे को देखते हुए परागपुर और रैली स्थल के आसपास का इलाका पूरी तरह सुरक्षा घेरे में नजर आ रहा है। पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। पंडाल का बड़ा हिस्सा सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। रैली स्थल के आसपास पुलिस, खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय सुरक्षा से जुड़ी टीमों की सक्रियता के चलते पूरा क्षेत्र सुरक्षा छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed