{"_id":"57135aa44f1c1b781510fbf6","slug":"pargat-singh-angry-sad-chief-deputy-chief-minister-sukhbir-singh-badal-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"परगट सिंह शिअद के प्रधान सुखबीर बादल से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगट सिंह शिअद के प्रधान सुखबीर बादल से नाराज
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 17 Apr 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री परगट सिंह शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से नाराज चल रहे हैं। यही वजह है कि पहले उन्होंने डिप्टी सीएम के विभाग पुलिस महकमे और मजीठिया के राजस्व विभाग को करप्शन का मुख्य अड्डा बताया फिर सुखबीर से मिलना तक छोड़ दिया। समारोह चाहे सरकारी हो या निजी परगट सिंह ने शिअद के तमाम कार्यक्रमों से किनारा कर लिया है।
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब भवन में खुरालगढ़ के कार्यक्रम को लेकर बैठक बुलाई लेकिन परगट सिंह उसमें शरीक नहीं हुए। उग्गी में किसान योजना का शुभारंभ करने डिप्टी सीएम पहुंचे लेकिन परगट सिंह ने उस सरकारी समारोह से दूरी बनाकर रखी।
बुधवार को दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा साहिब के प्याऊ को तोड़ने के मामले में शिअद की तरफ से धरना दिया गया। वीरवार व शुक्रवार दोनों दिन जालंधर में डिप्टी सीएम आए लेकिन परगट सिंह उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे जबकि वह शहर में थे। अन्य कार्यक्रमों ने उन्होंने हाजिरी लगाई लेकिन रामनवमी शोभायात्रा में वह शरीक नहीं हुए क्योंकि वहां डिप्टी सीएम आए हुए थे।
विज्ञापन
मैं फुल बैक खिलाड़ी हूं: परगट सिंह
परगट सिंह की शिअद से क्या नाराजगी है इसपर उन्होंने हॉकी को आधार बनाकर जवाब दिया। बोले मैं फुल बैक खिलाड़ी हूं, जो काफी ठंडा होता है। बाल छीनकर हॉकी खेलने वाला ही फुल बैक खिलाड़ी होता है। मेरे से बाल कोई छीन नहीं सकता, मैं उस खिलाड़ी को ही पास दूंगा जो आगे जाकर गोल करेगा।