फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Parents searching for Armaan with the help of social media

अब सोशल मीडिया के सहारे अरमान की तलाश कर रहे माता-पिता

Thu, 14 Nov 2019 09:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Parents searching for Armaan with the help of social media
बलजिंद्र सिंह के व्हाट्सअप पर लगा अरमान की फोटो वाला स्टेटस। - फोटो : ABOHAR
17 अक्टूबर की शाम को नई आबादी गली नं. 19 से लापता हुए करीब 12 वर्षीय अरमान संधू का करीब एक माह बीतने के बाद भी कोई पता नहीं चल रहा। पुलिस प्रशासन सहित शहर की समाज सेवी संस्थाओं ने भी हर प्रकार उसे तलाशने का प्रयास किया। अब अरमान के माता-पिता सोशल मीडिया के माध्यम से अरमान का पता चलने की उम्मीद लगा रहे है। जिसके चलते वे दिन में कई बार अपने-अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर अरमान की फोटो बदल कर लोगों से उसका पता लगाने की मार्मिक अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

अरमान के पिता बलजिंद्र सिंह का कहना है कि भले ही पुलिस के आला अधिकारी मेरे बेटे की तलाश में जुटे हैं, लेकिन सकारात्मक परिणाम न मिलने से वह बहुत आहत हैं। वे दिन रात यही सोचते हैं कि आखिर मेरा जिगर का टुकड़ा कहां चला गया। एक माह से रोते-रोते अरमान की मां के आंसू सूख गए। कोई ऐसा दिन नहीं गया जब वह फूट-फूट कर न रोई हो। अरमान के माता-पिता अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर दिन में कई बार अरमान की विभिन्न प्रकार की फोटो बदल कर लोगों से तलाश की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं बलजिंद्र सिंह के रिश्तेदार भी सोशल मीडिया के माध्यम से उसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बलजिंद्र सिंह का कहना है कि भले ही पुलिस प्रशासन ने अरमान का सुराग देने वाले को अढ़ाई लाख रुपये देने का एलान किया है, लेकिन उसका पता बताने वाले को वे अपनी ओर से भी इनाम देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अरमान की तलाश में पुलिस प्रशासन ने एक ओर जहां शहर के अलावा आसपास के गांवों और ढ़ाणियों का एक-एक कोना छान मारा वहीं अब तक सैकड़ों लोगों को सीआईए स्टॉफ में बुलाकर पूछताछ कर ली गई। इतना ही नहीं बलजिंद्र सिंह के पड़ासियों व जानकारों के अलावा उन लोगों को भी पूछताछ में शामिल किया गया जिनकी मोबाइल लोकेशन घटना वाले दिन घटनास्थल के आसपास की है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आई एक घायल बच्चे की फोटो को सुराग मानते हुए बलजिंद्र सिंह व उसके परिजन पुलिस के साथ जयपुर पहुंचे और वहां के करीब 40 छोटे बड़े सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में उक्त फोटो दिखाकर अरमान के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन पुलिस व परिजनों को कहीं भी सफलता नहीं मिली वहीं पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर बेहद ही हैरान है कि आखिर अरमान का कोई पता क्यों नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed