फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   parents association, members met to ADC, association protest, muktsar, jalandhar, punjab

पेरेंट्स एसोसिएशन ने की एडीसी से मुलाकात

Fri, 29 Apr 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 29 Apr 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
parents association, members met to ADC, association protest, muktsar, jalandhar, punjab
मुक्तसर में रोष जाहिर करते पेरेंटस एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
एडीसी (जनरल) कुलजीत पाल सिंह माही ने पेरेंट्स एसोसिएशन के  साथ बैठक कर उनकी मांगें सुनीं। प्राइवेट स्कूलों की ओर से की जा रही अभिभावकों की लूट के खिलाफ पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से बीते दिन लिटिल फ्लॉवर और सर्वहितकारी स्कूल के सामने रोष प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद एडीसी कुलजीतपाल सिंह माही ने अभिभावकों को बैठक के लिए बुलाया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एक हफ्ते का भरोसा दिया था, लेकिन बीस दिन बीतने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल वाले वार्षिक खर्च, पुस्तकें, वर्दियां, टूर प्रोग्राम के नाम पर लूट कर रहे हैं।
विज्ञापन


उप जिला शिक्षा अधिकारी जसपाल मोंगा ने बताया कि उनके पास 80 प्रतिशत स्कूलों का रिकॉर्ड पहुंच चुका है, जिनकी जांच की जा रही है। एडीसी ने विश्वास दिलाया कि स्कूलों की ओर से लिए गए अधिक रुपये आने वाले माह की फीस में एडजस्ट कर दी जाएंगी। एसोसिएशन के अशोक महेंद्र व पवन कुमार ने बताया कि मामले का हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संगीता लूना, पूजा सेतिया, आशा, सुनीता रानी, त्रिपता रानी, डिंपल रानी, सुरेश बिट्टू, अमनदीप सिंह, संजीव कुमार, परमिंदर विज, विशाल कुमार, सिंकदर, अनिल राजौरिया, राजेश कुमार, संदीप कुमार, प्रिंस कुमार मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed