फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Padmashree Pargat Singh's son Corona infected, Jalandhar

पद्मश्री परगट सिंह का बेटा कोरोना संक्रमित

Sun, 21 Feb 2021 06:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Padmashree Pargat Singh's son Corona infected, Jalandhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह का नवविवाहित बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद पंजाब के तमाम मंत्री व विधायक सेहत विभाग की राडार पर हैं। बेटे की दो सप्ताह पहले ही शादी हुई है और शादी में पंजाब के तमाम नेताओं ने शिरकत की थी।
सेहत विभाग ने दुल्हन समेत विधायक के सभी परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट आनी बाकी है। विभाग ने परगट सिंह से समारोह में शामिल मेहमानों की लिस्ट भी मांगी है। विधायक परगट सिंह के बेटे की शादी चंडीगढ़ में हुई थी। शादी समारोह में कई वीवीआईपी शरीक हुए थे।
विज्ञापन

हालांकि शादी दो सप्ताह का वक्त बीत चुका है, फिर भी सेहत विभाग मुख्य मेहमानों पर नजर रखे हुए है। परगट सिंह के परिवार के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। उन मेहमानों की लिस्ट भी मांगी गयी है जो शादी के बाद भी परिवार के साथ रहे हैं। दूर दराज से आए रिश्तेदारों ने अपने तौर पर कोरोना का टेस्ट करवाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed