फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Oxygen wastage in Civil Hospital of Jalandhar in Punjab

पंजाब में लापरवाही: सरकारी अस्पताल में हो रही थी ऑक्सीजन की बर्बादी, ऑडिट में खुली पोल

Mon, 26 Apr 2021 06:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 06:24 PM IST
सार

ऑडिट से पता चला है कि सिविल अस्पताल में रोजाना 196 सिलिंडर ऑक्सीजन की बर्बादी हो रही थी। इसके बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की डिमांड 410 सिलिंडर से घटकर 214 पर आ गई है। 
 

विज्ञापन
Oxygen wastage in Civil Hospital of Jalandhar in Punjab
जालंधर के सिविल अस्पताल में हो रही ऑक्सीजन की बर्बादी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में जहां एक तरफ ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं जालंधर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की बर्बादी की जा रही थी। सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के ऑडिट में यह खुलासा हुआ है। ऑडिट से पता चला है कि सिविल अस्पताल में रोजाना 196 सिलिंडर ऑक्सीजन की बर्बादी हो रही थी। इसके बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की डिमांड 410 सिलिंडर से घटकर 214 पर आ गई है। 

विज्ञापन


सहायक डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की अगुवाई में हुए ऑडिट में पता चला कि अस्पताल में बन रही ऑक्सीजन को गैरजरूरी कामों में इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल कोरोना की लहर को देखते हुए तमाम तरह की सर्जरी टाली जा चुकी हैं। इलाज में जहां भी ऑक्सीजन की जरूरत है उसे बंद किया जा चुका है। अब ऑक्सीजन की सप्लाई सिर्फ कोरोना मरीजों के लिए सीमित कर दी गई है। इसके बावजूद सिविल अस्पताल की ऑक्सीजन दूसरे कामों में भी इस्तेमाल हो रही थी। 
विज्ञापन



सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरा रिकॉर्ड मॉनीटर करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए हर सिलिंडर की लॉग बुक में एंट्री जरूरी कर दी गई है और डीसी के आदेश पर वहां सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। सोमवार की जांच के बाद ऑक्सीजन की खपत 50 फीसदी रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से आया ऑक्सीजन खत्म होने का फोन, परिजन घबराए

जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल मरीज के परिजनों को आधी रात को फोन आया कि अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टाक काफी कम रह गया है। वे अपने मरीज को किसी और अस्पताल में दाखिल करवा दें। इतना सुनते ही परिजन  घबरा गए और तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर मामला कुछ और ही निकला। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को अधरंग का अटैक आने के कारण उन्होंने ऐसा कहा था कि वो चाहें तो मरीज को किसी और अस्पताल में भर्ती करवा सकते हैं। मामला बढ़ता देख पुलिस भी बुला ली गई। देर रात तक किसी तरह अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाकर हालात को काबू किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed