फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Over two tonnes of heroin seized in 2025 congress mla Rana Gurjeet questions central agencies

पंजाब में तस्करी: 2025 में दो टन से ज्यादा हेरोइन जब्त, राणा गुरजीत ने केंद्रीय एजेंसियों पर उठाए सवाल

Wed, 11 Feb 2026 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 10:36 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने वर्ष 2025 में राज्य के अलग-अलग इलाकों से कुल 2,021 किलोग्राम (2 टन से अधिक) हेरोइन जब्त करने का दावा किया है, जो एक साल में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

विज्ञापन
Over two tonnes of heroin seized in 2025 congress mla Rana Gurjeet questions central agencies
राणा गुरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नशे की बढ़ती तस्करी को लेकर कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र की सुरक्षा पूरी तरह बीएसएफ के अधीन है, तो इतनी बड़ी मात्रा में नशा राज्य के भीतर कैसे पहुंच रहा है। 

विज्ञापन


जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि नशे की तस्करी की जिम्मेदारी केवल राज्य सरकार पर डालना गलत है, जबकि सीमा प्रबंधन केंद्र के हाथ में है।
विज्ञापन

 
इन आरोपों के बीच सामने आए 2025 के आंकड़े भी चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं। पंजाब पुलिस ने वर्ष 2025 में राज्य के अलग-अलग इलाकों से कुल 2,021 किलोग्राम (2 टन से अधिक) हेरोइन जब्त करने का दावा किया है, जो एक साल में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। यह हेरोइन बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र से निकलकर सूबे में बरामद हुई है। इसका मतलब हमें सीमा पर सख्ती की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीमा पर तैनात बीएसएफ के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से दिसंबर 2025 तक पंजाब सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान से आए 272 ड्रोन जब्त किए गए। ड्रोन के जरिए गिराई गई 367 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। कई मामलों में हथियार और गोला-बारूद भी पकड़ा गया। इसके बावजूद राज्य के भीतर कुल जब्ती 2 टन से अधिक होना इस बात की ओर इशारा करता है कि नशा तस्करी का नेटवर्क बेहद संगठित और गहराई तक फैला हुआ है।



राज्यपाल द्वारा निकाले गए नशा विरोधी मार्च पर भी राणा गुरजीत सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मार्च केवल प्रतीकात्मक हैं। उनका कहना है कि यदि वास्तव में नशे पर लगाम लगानी है, तो तस्करों, उनकी सप्लाई चेन और उन्हें संरक्षण देने वाले तत्वों पर जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। राज्यपाल राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करते हैं उनको केंद्र सरकार के सामने सारी तस्वीर पेश करनी चाहिए कि सीमा पार से नशा आ रहा है और वहां पर सख्ती की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed