फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Over speed tralla hits ambulance driver dies in Jalandhar

जालंधर में हादसा: मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस को ट्राले ने टक्कर मारी, बीच सड़क पर पलटी, चालक की मौत

Sat, 28 Dec 2024 12:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 28 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्राले ने मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से एंबुलेंस बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Over speed tralla hits ambulance driver dies in Jalandhar
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर जालंधर में चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। वहीं इलाज के लिए जालंधर लाया जा रहा मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मरीज को तुरंत एक अन्य एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है। वहीं एंबुलेंस चालक की मौत होने की पुष्टि थाना रामामंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह एक एंबुलेंस जालंधर की तरफ से मरीज को लेकर जा रही थी। इस दौरान ट्राले ने पीछे से एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एंबुलेंस में सवार मरीज गंभीर जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया। एंबुलेंस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे खड़ा कर यातायात को सुचारू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed