Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   one died in accident in goraya of jalandhar

जालंधर में दर्दनाक हादसा: सड़क पर पड़े सीवरेज पाइप से टकराई बाइक, 17 साल के हरमनवीर की माैत

Sat, 07 Nov 2026 11:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

हरमनवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव ढेसियां काहना गांव संग ढेसियां के पास पहुंचा तो सड़क के बीचोंबीच रखे सीवरेज पाइपों से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  

विज्ञापन
one died in accident in goraya of jalandhar
हादसे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के थाना गोराया के अंतर्गत आते गांव ढेसियां काहना के 17 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव ढेसियां काहना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरमनवीर सिंह मोटरसाइकिल पर गोराया से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


जब वह गांव संग ढेसियां के पास पहुंचा तो सड़क के बीचोंबीच रखे सीवरेज पाइपों से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




घटना पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के हलका इंचार्ज भाई दविंदर सिंह खालसा ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है। एक कथित लापरवाही के कारण मासूम की जान चली गई और उसके माता-पिता को जिंदगी भर का दुख सहना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के बीच रखे सीवरेज पाइपों पर न तो कोई लाइट लगाई गई थी और न ही रिफ्लेक्टर या चेतावनी के लिए स्टीकर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि सीवरेज पाइप सड़क के बीचोंबीच क्यों रखे गए और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए? भाई खालसा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed