{"_id":"67347cee9ab0b3f21602183f","slug":"olympian-hockey-player-akashdeep-singh-and-monika-malik-got-engaged-marriage-on-15th-november-in-mohali-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे के हुए हॉकी खिलाड़ी: ओलंपियन आकाशदीप और मोनिका की हुई सगाई, 15 नवंबर को मोहाली में शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे के हुए हॉकी खिलाड़ी: ओलंपियन आकाशदीप और मोनिका की हुई सगाई, 15 नवंबर को मोहाली में शादी
Wed, 13 Nov 2024 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:10 PM IST
सार
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलिंपियन आकाशदीप सिंह की भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के साथ शादी करने जा रहे है। दोनों खिलाड़ियों की बुधवार को सगाई हुई है और 15 नवंबर को शादी है।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप और मोनिका।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ओलिंपियन आकाशदीप सिंह और हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी मोनिका जल्द एक-दूसरे साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों की शादी होने जा रही है। दोनों की सगाई लुधियाना हाइवे स्थित क्लब में हुई है। मोनिका मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव गामड़ी की रहने वाली हैं। वहीं, आकाशदीप सिंह तरनतारन के खडूर साहिब के गांव वीरोवाल के निवासी हैं।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ी दो दिन बाद 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका शादी समारोह मोहाली के लांडरा-सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में होगा। समारोह में हॉकी खेल जगत के कई नामी खिलाड़ी व अधिकारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। इनकी नियुक्ति बीते साल पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा की गई थी। वहीं, मोनिका मलिक भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
आकाशदीप में बचपन से था हॉकी का जनून
आकाशदीप सिंह टीम की फॉरवर्ड लाइन में खेलते हैं। उनके बड़े भाई प्रभदीप सिंह भी हॉकी खेलते हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आकाशदीप सिंह ने स्कूल स्तर पर ही खडूर साहिब स्थित बाबा गुरमुख सिंह बाबा उत्तम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल की शुरुआत की थी। हॉकी के प्रति उनके जुनून की बदौलत आकाशदीप वर्ष 2006 में गुरु अंगद देव स्पोर्ट्स क्लब से लुधियाना में पीएयू हॉकी अकादमी में चले गए। इसके बाद जालंधर में सुरजीत हॉकी अकादमी में शामिल हुए।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं आकाशदीप
आकाशदीप 2011 में जूनियर नेशनल टीम के कप्तान भी रहे हैं। वे 2012 में दिल्ली में जूनियर विश्व कप खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2012 में मेलबर्न में एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में ब्रिटेन के खिलाफ मैच में सीनियर टीम में पदार्पण किया था। उनकी प्रतिभा इतनी असाधारण थी कि उन्होंने सीनियर नेशनल टीम में खेलने के एक साल बाद ही अंडर-21 में पदार्पण किया। आकाशदीप सिंह को अगस्त 2020 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।