{"_id":"fc6ca2a3a481174ca93ee46d41ab4a33","slug":"old-man-hit-conflict-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के दौरान बुजुर्ग को धक्का मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के दौरान बुजुर्ग को धक्का मारा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Tue, 23 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर के गांव चहिल में मंगलवार सुबह झगड़े के दौरान धक्का मुक्की से एक
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत 5 लोगों के
खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक राम सिंह(60) के बेटे गुरसेवक सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे उसका भतीजा राजवीर सिंह अपनी बाइक से काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले गुरप्रीत सिंह,तेजवीर सिंह, अमरजीत सिंह, उसके भाई वीरां सिंह व राजवीर सिंह ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।
अचानक शोर सुनकर गुरसेवक व उसका पिता राम सिंह भी घर से बाहर निकले और राजवीर सिंह का बचाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी गुरप्रीत सिंह ने राम सिंह को धक्का मार दिया जिसके चलते वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गए। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरन्त फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304,341,149 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।