फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Oku's process for gangster Ranjit Singh Dupala

कुख्यात गैंगस्टर रणजीत सिंह डुपला के प्रत्यर्पण के लिए ओकू की प्रक्रिया शुरू

Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Oku's process for gangster Ranjit Singh Dupala
फरीदकोट में आर्गनाइज क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने विदेशी हथियारों की तस्करी के मामले में भगोड़े चल रहे कुख्यात गैंगस्टर रणजीत सिंह डुपला के प्रत्यर्पण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। डुपला के भगोड़ा होने के बाद देश से भाग जाने और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विदेशी हथियारों की तस्करी के केस में फरीदकोट की अदालत ने डुपला को दिसंबर 2017 में पीओ घोषित किया था। उस पर विभिन्न राज्यों में अपहरण, हत्या के प्रयास, डकैती और स्नैचिंग और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग आदि के 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। उसे अक्टूबर 2014 के दौरान गिरफ्तार किया गया था और उससे विदेशी हथियार बरामद हुए थे। यह हथियार अमीर और प्रभावशाली लोगों को बेचे जाते थे। कुछ दिन पहले ही इस केस की जांच ओकू ने संभाली है और उन्होंने चंडीगढ़ के सतीश कुमार, करनाल के राज चोपड़ा, मोगा जिले के पंकज बंसल, मुक्तसर जिले के भूपिंदर सिंह, दिल्ली के अमित गोयल और कोटकपूरा के रोहित छाबड़ा को केस में नामजद किया है जिनमें से पंकज बंसल और सतीश कुमार को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। नए नामजद छह आरोपियों को पहले पुलिस द्वारा क्लीन चिट दे दी गई, लेकिन अब ओकू की पड़ताल में सामने आया है कि तस्करी कर लाए गए 20 लाख व उससे अधिक कीमत वाले हथियारों का मूल्य रिकार्ड में 20-25 हजार रुपये ही दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed