{"_id":"5e6faf3b8ebc3ea4a43a0b38","slug":"nri-woman-robbery-arrested-accused-s-second-accomplice-still-out-of-police-custody-kapurthala-kapurthala-news-pkl3697427160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला को लूटने वाला गिरफ्तार, आरोपी का दूसरा साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई महिला को लूटने वाला गिरफ्तार, आरोपी का दूसरा साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
इंग्लैंड से दोहते की शादी के लिए शापिंग के लिए आई एनआरआई महिला को लूटने वाले एक आरोपी को जिला पुलिस ने 48 घंटे में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से 26 तोले सोना, 20 हजार की नकदी, 340 पाउंड बैग व अन्य समान बरामद करने का दावा किया है। आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार है, जिसके पास नकदी व सोना है।
डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि लूट की घटना के बाद ही पुलिस की सात टीमें इस मामले को सुलझाने के लिए लगाई गई थीं। विक्रम ज्वैलर्स के साथ लगती दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। आरोपियों की शिनाख्त होने के बाद थाना सिटी के एसएचओ हरजिंदर सिंह, एसआई रमन कुमार, एसआई परमिंदर सिंह, एसआई हरिंदर सिंह, एसआई यादविंदर सिंह, एएसआई दविंदरपाल सिंह और एएसआई मुख्तयार सिंह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव लखन कलां के एंथनी उर्फ राहुल को दबोचा। पूछताछ में उसने कबूला कि एनआरआई महिला का बैग उसने ही अपने साथी हरविंदर सिंह निवासी रत्ता कदीम फत्तूढींगा जिला कपूरथला के साथ लूूटा।
थाना कोतवाली के आगे से निकलकर जटटपुरा मोहल्ला से होते हुए कैंट एरिया के पास जाकर बैग की रकम और सोना बांट लिया और महिला का फोन खेतों में फेंक दिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने एंथनी से 26 तोले सोना, 20 हजार रुपये, बैग और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। राहुल पर पहले से 09 केस दर्ज हैं और जेल से बेल पर घर आया हुआ है। हरविंदर सिंह का कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है। बाकी सोना, 1.80 लाख की नकदी और 1660 पाउंड हरविंदर के पास है। उल्लेखनीय है कि 13 मार्च की रात को इंग्लैंड से आई एनआरआई महिला हरभजन कौर का 40 तोले सोना, 2000 पाउंड, 02 लाख भारतीय करेंसी, पासपोर्ट और मोबाइल वाला बैग दो बाइक सवार युवक छीनकर फरार हो गए थे।