Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Police Municipal Corporation demolish charitable hospital in Basti Bawa Khel area

नशे की कमाई से बना रहा था चैरिटेबल अस्पताल: पुलिस ने ढहाया, कमिश्नर बोले-बनाई जाएगी सरकारी इमारत

Sat, 14 Nov 2026 01:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 14 Nov 2026 01:08 PM IST
सार

जेल में बंद अमनदीप सिंह नशीली दवाइयों की बिक्री से कमाए पैसे से अस्पताल बनवा रहा था। पुलिस ने आज इसे ढहा दिया।

विज्ञापन
Jalandhar Police Municipal Corporation demolish charitable hospital in Basti Bawa Khel area
इमारत ढहाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कपूरथला रोड स्थित बस्ती बावा खेल इलाके में एक निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह इमारत अमनदीप सिंह की है, जो फिलहाल जेल में बंद है।
विज्ञापन




आरोप है कि वह नशीली दवाइयों की बिक्री से अर्जित काली कमाई से अस्पताल का निर्माण करवा रहा था। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि अमनदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो और आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। करीब दो सप्ताह पहले उसकी दुकान पर छापेमारी के दौरान एक लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। इसके बाद अमनदीप और उसके पिता के मेडिकल लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से इमारत को लेकर पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, पूरी इमारत पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई कर इसे सील किया जाएगा। साथ ही संपत्ति फ्रीज करने की प्रक्रिया के बाद यहां सरकारी इमारत बनाने की योजना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed