{"_id":"6275bc8374ef770767559caa","slug":"now-babbar-khalsa-is-bringing-forward-new-faces-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगना की साजिश : अब पंजाब में नए चेहरों को आगे ला रहा है बब्बर खालसा, युवाओं पर फेंका पाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगना की साजिश : अब पंजाब में नए चेहरों को आगे ला रहा है बब्बर खालसा, युवाओं पर फेंका पाश
Sat, 07 May 2022 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 05:55 AM IST
सार
आतंकी संगठन के सरगना वधावा सिंह और आईएसआई की नई चाल। युवाओं को दिया जा रहा लालच, वारदात को अंजाम देने की फिराक में है संगठन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इंडियन सिख यूथ फेडरेशन का नेटवर्क ध्वस्त होने के बाद अब बब्बर खालसा को जिंदा कर दिया है। बब्बर खालसा ने भी अब वर्किंग स्टाइल बदल दिया है, ताकि वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक सके।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बैठे खतरनाक आतंकी संगठन बब्बर खालसा के चीफ वधावा सिंह ने पंजाब में नए चेहरों को आगे कर सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है और इसके लिए युवाओं को लालच दिया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को चिंता है कि बब्बर खालसा आतंकवादी संगठन बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहता है और अतीत इस बात का साक्षी है कि पंजाब में बड़ी घटनाओं के पीछे बब्बर खालसा का हाथ ही रहा है।इस समय वाधवा सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल का प्रमुख है, जिसका पाकिस्तान की सेना और वहां की खुफिया एजेंसियों के साथ काफी गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन
बब्बर खालसा का डिप्टी चीफ मेहाल सिंह और 20 दूसरे आतंकी भी पाकिस्तान में ही छिपे हैं। हरविंदर रिंदा भी जाकर इनके साथ मिल चुका है। भारतीय खुफिया एजेंसी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बब्बर खालसा को ट्रेनिंग लश्करे तोएबा के कुख्यात आतंकवादियों द्वारा दी गई है।
इतना ही नहीं वधावा सिंह के भारत के मोस्टवांटेड आतंकी डॉन दाऊद इब्राहिम से भी संबंध हैं और कई तरह की अवैध गतिविधियों में दोनों एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। बब्बर खालसा प्रमुख वधावा सिंह पाकिस्तान में लंबे समय से रह रहा है और यही वजह है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी उस पर अधिक विश्वास करती आ रही है।