फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NIA and Delhi Police reached Jalandhar regarding Red fort violence

जुगराज की तलाश में NIA और दिल्ली पुलिस की जालंधर में दबिश, बठिंडा के सात किसान गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 10:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बठिंडा/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बठिंडा/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
NIA and Delhi Police reached Jalandhar regarding Red fort violence
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के मामले में वांछित तरनतारन के जुगराज सिंह की तलाश में एनआईए और दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जालंधर में दबिश दी। यहां जुगराज सिंह के चाचा का घर है।

विज्ञापन


पुलिस को यहां ताला लगा मिला। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए बठिंडा के सात किसानों के बारे में उनके परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने गांव बंगी निहाल सिंह वाला के सात किसानों लखबीर सिंह सिद्धू, गुरविंदर सिंह बुट्टर, संदीप सिंह सिद्धू, मक्खन सिंह सिद्धू, जगसीर सिंह, सुखदेव सिंह, सिमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कुछ उपद्रवियों द्वारा लाल किले पर लहराए गए केसरी झंडे (निशान साहिब) का बचाव करते हुए कहा कि यह झंडा कहीं भी लहराया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केसरी निशान लहराना गलत नहीं है। इसका दुष्प्रचार दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केसरी निशान सिखों का धार्मिक प्रतीक है। जहां भी केसरी निशान लहराया जाता है, उसकी छत्रछाया में मानवता के कल्याण का संकल्प लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed