फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Narcotics Control Cell accused out of custody

फिरोजपुर : एक हफ्ते से फरार नारकोटिक्स कंट्रोल सेल का आरोपी गिरफ्त से बाहर

Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Narcotics Control Cell accused out of custody
फिरोजपुर। पिछले एक हफ्ते से फरार नारकोटिक्स कंट्रोल सेल (एनसीसी) के आरोपी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह को पुलिस पकड़ने में असफल रही है। वहीं गिरफ्त में आए इंस्पेक्टर के तीन आरोपी साथियों को अदालत ने दो अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है, लेकिन अब तक कुछ बरामदगी नहीं हुई है। इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता बताई जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस सेल के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह, एएसआई अंग्रेज सिंह व हवलदार जोगिंदर सिंह समेत आठ मुलाजिमों के खिलाफ दो लोगों को ड्रग्स व पांच लाख रुपये की ड्रग्स मनी के झूठे मामले में फंसाने और 81 लाख रुपये खुर्दबुर्द करने के आरोप में थाना कैंट में मामला दर्ज हुआ है। यही नहीं संबंधित विभाग ने परमिंदर, अंग्रेज सिंह व जोगिंदर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ऊना पुलिस ने सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह, एएसआई राजपाल व हवलदार जोगिंदर सिंह को ऊना से गिरफ्तार किया था। वहां से पंजाब पुलिस तीनों को पकड़कर फिरोजपुर लाई है और अदालत में पेश कर दो अगस्त तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। लेकिन इंस्पेक्टर अभी तक फरार है। जानकारों का कहना है कि इंस्पेक्टर के पकड़े जाने पर पूरे मामले से पर्दा हटेगा। क्योंकि पकड़े गए अंग्रेज सिंह ने अदालत में पेश होने के बाद पत्रकारों से कहा था इसमें कई बड़े लोग शामिल हैं। हमने तो पंजाब के नामी तस्कर पकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की दर्ज एफआईआर के मुताबिक सेल के मुलाजिम आरोपी हैं तो एक किलो हेरोइन कहां से आई है, जिसकी रिकवरी दो लोगों पर डाली गई है, ये एक बड़ा सवाल है। मामला काफी उलझा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed