फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Murder of friend by attacking, incident caught on CCTV camera

फिरोजपुर : कस्सी से हमला कर की दोस्त की हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sat, 17 Jul 2021 04:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
Murder of friend by attacking, incident caught on CCTV camera
फिरोजपुर। गांव कालिये वाला में एक व्यक्ति ने कस्सी से हमला कर अपने दोस्त की हत्या कर दी। हवेली में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। आरोपी मौके से फरार है। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने आरोपी नछत्तर सिंह निवासी कालिये वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि नछत्तर सिंह और बख्शीश सिंह निवासी हरदियाले वाला उनके घर और खेतों में कामकाज करते थे। दोनों ही रात के समय उनकी हवेली के प्रांगण में सोते थे। 16 जुलाई की रात दोनों सोए हुए थे और जब सुबह उठ कर देखा तो खून से लथपथ बख्शीश की लाश चारपाई पर पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो सामने आया कि नछत्तर ने कस्सी से बख्शीश पर हमला कर उसकी हत्या की है। खून से सनी कस्सी भी वहीं पर पड़ी हुई थी। जांच अधिकारी बीरबल सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed