फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MP Harsimrat Kaur Badal Visit Jalandhar

करवाचौथ की तैयारी: व्यस्त कार्यक्रम के बीच चूड़ियां खरीदने पहुंचीं सांसद हरसिमरत, जालंधर में की शॉपिंग

Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM IST
सार

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में सांसद हरसिमरत कौर बादल बुधवार को जालंधर कैंट पहुंची और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेका।  

विज्ञापन
MP Harsimrat Kaur Badal Visit Jalandhar
जालंधर में चूड़ियां खरीदतीं सांसद हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद हरसिमरत कौर बादल बुधवार को जालंधर के दौरे पर थीं। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हरसिमरत कैंट की जानी-मानी मनियारी की दुकान ब्यूटी हाउस में चूड़ियों की खरीदारी करने पहुंचीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - गीतिका मर्डर केस: पति कशिश अग्रवाल दोषी करार, यूके की अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा 
विज्ञापन


अचानक पुलिस के लंबे चौड़े काफिले के बीच करीब 2 बजे दुकान में पहुंचीं हरसिमरत को अपने बीच देखकर अन्य ग्राहक काफी खुश दिखे। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन में उनके साथ तस्वीरें भी खींची। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने करवाचौथ के लिए अपनी मनपसंद चूड़ियां खरीदीं। साथ ही, मनियारी का अन्य सामान भी खरीदा। उन्होंने करीब 15 मिनट तक खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई धार्मिक स्थलों पर माथा टेका
हरसिमरत कौर बादल बुधवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर कैंट पहुंची थीं। दोपहर करीब 12 बजे जालंधर कैंट पहुंची हरसिमरत कौर ने पहले विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेका। वह श्री रविदास मंदिर, मोहल्ला 30 के श्री वाल्मीकि मंदिर में माथा टेकने के बाद गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची। बाद में उन्होंने सनातन धर्म बजरंगी मंदिर में भी माथा टेका।

यह भी पढ़ें - डिप्टी सीएम रंधावा का अमरिंदर पर बड़ा हमला: कहा- पंजाब को पाकिस्तान से नहीं बल्कि कैप्टन और उनकी गद्दारी से खतरा 

हरसिमरत का वादा, हर महिला को दिए जाएंगे दो हजार रुपये
इस दौरान अकाली दल वर्करों की रैली को संबोधित करते हुए हरसिमरत ने कहा कि अगर अकाली दल बसपा की सरकार बनती है तो प्रत्येक महिला को दो हजार रुपये हर माह दिए जाएंगे। उन्होंने श्री वाल्मीकि भगवान की शोभायात्रा में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed