{"_id":"61703c41becf7c75ec5b6ade","slug":"convict-kashish-aggarwal-sentenced-20-years-in-geetika-goel-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतिका मर्डर केस: पति कशिश अग्रवाल दोषी करार, यूके की अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गीतिका मर्डर केस: पति कशिश अग्रवाल दोषी करार, यूके की अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा
Wed, 20 Oct 2021 09:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:26 PM IST
सार
तीन मार्च 2021 को यूके में हुआ गीतिका गोयल हत्याकांड काफी चर्चित हुआ था। गीतिका और कशिश की शादी 2016 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही कशिश पत्नी गीतिका के पास रहने के लिए यूके चला गया था।
विज्ञापन
कशिश और गीतिका।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिल्लौर की रहने वाली गीतिका गोयल की यूनाइटेड किंगडम में हत्या के मामले में अदालत ने उसके पति कशिश अग्रवाल को दोषी मानते हुए 20 साल 6 महीने की सजा सुनाई है। कशिश ने लीस्टर शहर में इसी साल 3 मार्च को गीतिका की हत्या कर दी थी। कशिश जालंधर के राजा गार्डन का रहने वाला है। उसकी और गीतिका की शादी साल 2016 में हुई थी। यह हत्याकांड काफी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
यूके के लीस्टर में इसी साल तीन मार्च को कशिश ने अपनी पत्नी गीतिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी थी। जांच में पता चला था कि कशिश ने हत्या करने के बाद गीतिका के शव को प्लास्टिक शीट में लपेट कर फेंक दिया था। तीन मार्च की रात करीब 9 बजे उसने गीतिका के भाई हेमंत को फोन कर बताया था कि वह कहीं चली गई है और उसका फोन नहीं लग रहा है। भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - गैंगस्टर कौशल की गुहार: फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है पुलिस... बेड़ियों में बांधा जाए, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
विज्ञापन
जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो 4 मार्च की सुबह फुटपाथ पर एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। शव की पहचान गीतिका के रूप में हुई। उसकी छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस की पूछताछ में कशिश ने अपना अपराध कबूल कर लिया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। जिस बेरहमी से हत्या की गई थी, उसकी पूरे विश्व में काफी निंदा की गई थी।
हेमंत का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही कशिश पत्नी गीतिका के पास रहने के लिए यूके चला गया था। हमारे परिवार ने कशिश की काफी मदद की और यूके में उसको दो लग्जरी कारें व घर भी लेकर दिया। सिटीजनशिप मिलने के बाद कशिश के दिल में छिपा जहर बाहर आ गया और वह गीतिका को परेशान करने लगा था। गीतिका को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी थी।