Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA Sandeep Jakhar taken into custody while on his way to meet the CM

Jalandhar News: सीएम से मिलने जा रहे विधायक संदीप जाखड़ हिरासत में लिए

Sun, 01 Nov 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 01 Nov 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
MLA Sandeep Jakhar taken into custody while on his way to meet the CM
अजय हत्याकांड में परिवार को इंसाफ की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अबोहर। अजय हत्याकांड में इंसाफ की मांग कर रहे पीड़ित परिवार और विधायक संदीप जाखड़ को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल में ही हिरासत में ले लिया।

इस दौरान मेयर सहित परिवार के चार अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। विधायक जाखड़ ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अबोहर दौरे के दौरान पीड़ित परिवार की उनसे मुलाकात करवाने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य परिवार को सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा रखने और न्याय मांगने का अवसर देना था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने जाने से रोक दिया। जाखड़ ने इस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के सम्मान की बात करते हैं। वहीं, इंसाफ मांग रहे परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जाखड़ ने कहा कि अजय की हत्या के बाद से परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है। उन्हें अब तक इंसाफ मिलने की कोई ठोस उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed