फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ministry of External Affairs launches awareness programme on Safe and Legal Migration

सुरक्षित और कानूनी प्रवासन: विदेश जाने की चाह वालों को सलाह, ट्रैवल एजेंट की प्रमाणपत्रों की जांच जरूर करें

Fri, 07 Nov 2025 05:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Nov 2025 05:07 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवासी भारतीयों के संरक्षक महानिदेशक सुरिंदर भगत ने पंजाब और देश के युवाओं से अपील की है कि वे विदेश जाने के लिए अवैध रास्तों की बजाय कानूनी और सुरक्षित तरीकों का ही पालन करें।

विज्ञापन
Ministry of External Affairs launches awareness programme on Safe and Legal Migration
जालंधर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवासी भारतीयों के संरक्षक महानिदेशक सुरिंदर भगत ने पंजाब और देश के युवाओं से अपील की है कि वे विदेश जाने के लिए अवैध रास्तों की बजाय कानूनी और सुरक्षित तरीकों का ही पालन करें।

विज्ञापन


जालंधर में आयोजित सुरक्षित और कानूनी प्रवासन (सुरक्षित और कानूनी प्रवासन से संबंधित जागरूकता अभियान) पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगत ने कहा कि जो भी व्यक्ति बेहतर संभावनाओं के लिए विदेश जाना चाहता है, उसे किसी भी ट्रैवल एजेंट की सेवाएं लेने से पहले उसके प्रमाणपत्रों और विश्वसनीयता की जांच अवश्य करनी चाहिए। यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), जालंधर द्वारा प्रोटेक्ट्रेट ऑफ इमीग्रेंट्स, चंडीगढ़ के सहयोग से सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, शाहपुर, जालंधर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


यह पंजाब में शुरू की गई पहली ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित, कानूनी और जागरूक प्रवासन अवसरों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को अवैध प्रवासन व फर्जी रोजगार प्रस्तावों के खतरों से सचेत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भगत ने कानूनी प्रवासन पर पंजाबी भाषा में एक विशेष जानकारी पुस्तिका और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर डिजिटल जागरूकता अभियान के लिए #VideshRozgarSathi हैशटैग का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट्स, चंडीगढ़,यशु दीप सिंह; सहायक निदेशक, सीबीसी, राजेश बाली; अतिरिक्त उपायुक्त, अमनिंदर कौर बराड़ और पुलिस अधीक्षक, सरबजीत राय भी उपस्थित थे।

यशु दीप ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में भी जल्द ही ऐसे और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे विभाग की वेबसाइट www.emigrate.gov.in पर जाएं और प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (पीबीएसके) के व्हाट्सएप नंबर 74283-21144 पर संपर्क कर विदेश जाने से जुड़ी सभी प्रामाणिक जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने युवाओं को यह भी प्रोत्साहित किया कि वे चल रहे कार्यक्रमों का लाभ उठाएं जो छात्रों और प्रवास की इच्छा रखने वाले युवाओं को प्रक्रियाओं, सुरक्षा उपायों और अधिकृत चैनलों की जानकारी प्रदान करते हैं।

सीबीसी की टीम द्वारा अवैध तरीके से विदेश जाने के दुष्परिणामों पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही, कानूनी प्रवासन के तरीकों पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन (पीटीपीआर) के अंतर्गत पंजीकृत कई वीजा कंसल्टेंट्स ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भगत ने किया। इसमें सुरक्षित और कानूनी प्रवासन के मार्गों पर आधारित जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित किए गए। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट्स, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के सूचना स्टॉल भी लगाए गए थे, ताकि प्रतिभागी आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।


कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि सरकारी विभागों, भर्ती एजेंसियों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि युवाओं और छात्रों को प्रवासन अधिनियम, 1983 के प्रावधानों के अनुरूप उचित जानकारी, पर्याप्त कौशल और सुरक्षित एवं अधिकृत चैनलों के माध्यम से प्रवास के अवसर प्राप्त हो सकें। यह जनसंपर्क पहल विदेश मंत्रालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो “सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं” के विज़न को आगे बढ़ाते हुए भारतीय नागरिकों के सुरक्षित, कानूनी और कुशल प्रवासन को प्रोत्साहित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed