फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Members of Punjab Scheduled Castes and Scheduled Tribes Commission said - Police should not play with the law, Abohar

पंजाब अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य बोले-कानून से खिलवाड़ न करे पुलिस

Wed, 16 Sep 2020 05:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Members of Punjab Scheduled Castes and Scheduled Tribes Commission said - Police should not play with the law, Abohar
अबोहर में पीड़ित संतोष कुमार से बातचीत करते करणबीर सिंह इंदौरा। - फोटो : ABOHAR
पंजाब अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य करण बीर सिंह इंदौरा ने बुधवार को कहा है कि पुलिस और धनी लोग कानून से खिलवाड़ करना छोड़ दें, अन्यथा उन्हें आयोग की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पुलिस को अपनी कार्यशैली सुधारने की भी नसीहत दी। इंदौरा गांव हरीपुरा निवासी जमींदार की पिटाई से घायल हुए अनुसूचित जाति के व्यक्ति का कुशलक्षेम पूछने बुधवार को सरकारी अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

इंदौरा से को गांव हरीपुरा निवासी पीड़ित संतोष मेघवाल ने बताया कि गांव के जमींदार राजिंद्र कुमार का भाई उसकी पत्नी को अपने साथ कहीं ले गया। संतोष ने आरोप लगाया कि जब उसने थाना खुईयां सरवर पुलिस को नामजद शिकायत दर्ज करवाई तो राजिंद्र कुमार, मोहनलाल, अशोक कुमार और सुनील कुमार आदि ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए उसे घर में बंधक बनाकर पीटा। इसके पुलिस ने उसे छुड़वाया। इस पर इंदौरा ने मौके पर मौजूद थाना खुईयां पुलिस के प्रभारी रमन कुमार को हिदायत दी कि पीड़ित संतोष के बयान पर दर्ज मुकदमे में एससी एसटी एक्ट शामिल किया जाए और पीड़ित की पत्नी व बच्चों का पता लगाया जाए।
विज्ञापन

इंदौरा ने गांव काला टिब्बा निवासी अनुसूचित जाती के खेत मजदूर के साथ थाना बहाववाला के हवलदार राजकुमार की ओर से थाने में ही की गई मारपीट पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हवलदार राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया लेकिन एससीएसटी एक्ट नहीं जोड़ा गया। इंदौरा ने कहा कि पुलिस प्रशासन जानबूझ कर अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करने वालों को बढ़ावा दे रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधिकारी व अस्पताल के एसएमओ गगनदीप सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed