{"_id":"69de0ba0041bebbde8039a2f","slug":"mawan-dhiyan-satkar-yojana-launched-in-jalandhar-bhagwant-mann-inaugurates-scheme-in-jalandhar-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मावां धीयां सत्कार योजना’ शुरू: जालंधर में सीएम मान ने किया शुभारंभ, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मावां धीयां सत्कार योजना’ शुरू: जालंधर में सीएम मान ने किया शुभारंभ, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
Tue, 14 Apr 2026 03:10 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:10 PM IST
सार
मावां धीयां सत्कार योजना के तहत पंजाब में जुलाई से जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 प्रतिमाह और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 9300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत हो गई है। 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने जालंधर में योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिस दिन से स्कीम लागू मानी जाएगी, उसी दिन से महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिलेगा। पहले चरण में 9 विधानसभा हलकों आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दिड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला देहाती में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। 15 मई से राज्य के बाकी 108 हलकों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन में देरी या दस्तावेजों की कमी से महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के आधार से फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे, उनके खाते फोटो के आधार पर खोले जाएंगे।
उन्होंने महिलाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मान ने कहा कि अगर आपके बिना घर नहीं चल सकता, तो देश भी नहीं चल सकता। कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया भी माैजूद थे। उन्होंने इसे महिलाओं की आर्थिक आजादी की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना बाबा साहिब के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार का दावा है कि योजना से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।