{"_id":"6454101541c2a95fac0ddf54","slug":"market-committee-sold-the-trees-at-throwaway-prices-firozpur-news-c-16-1-132420-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मार्केट कमेटी ने पेड़ों की अवैध कटाई कर बेच दिए कौड़ियों के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मार्केट कमेटी ने पेड़ों की अवैध कटाई कर बेच दिए कौड़ियों के भाव
Fri, 05 May 2023 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 05 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी बाजार के लिए चुनी थी और जगह काट दिए हरे-भरे पेड़
पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल ने कहा मामले की होगी जांच
पेड़ों की नीलामी में नहीं हुआ भ्रष्टाचार : मार्केट कमेटी सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (फिरोजपुर)। रेहड़ी बाजार बनाने के लिए पंजाब सरकार की और से मार्केट कमेटी को ग्रांट जारी की गई है। रेहड़ी बाजार बनाने के लिए जगह विधायक गोल्डी कंबोज ने चुनी थी, लेकिन कमेटी के अधिकारियों ने किसी और जगह पर बाजार बनाने का निर्णय लेकर वहां लगे लगभग 25 साल पुराने हरे-भरे पेड़ काटकर कौड़ियों के भाव बेच दिए जबकि उनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। इस संबंधी केवल कृष्ण ने सीएम मान व संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर दी। इस शिकायत पर पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल ने जांच के आदेश दिए हैं।
केवल कृष्ण ने इन वृक्षों की कटाई में कथित तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए पंजाब के सीएम मान, सर्तकता विभाग पंजाब व अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि मार्केट कमेटी की ओर से कार्यालय के पीछे जगह में 25 साल पुराने वृक्षों की कटाई वन विभाग की मंजूरी के बिना की गई है। अधिकारियों ने 64 वृक्षों की कटाई के बाद काटे गए वृक्षों की नीलामी करीब 93 हजार रुपये में की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि कमेटी की उक्त जगह पर हरा भरा वन था, जिसमें करीब 110 करीब हरे वृक्ष जिसमें कीकर, सफेदे व शीशम लगी हुई थी, कमेटी ने नियमों के विपरीत जाकर सिर्फ 92 हजार रुपये में नीलामी करवा दी गई। जबकि काटे गए वृक्षों की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बनती थी।
उधर, मार्केट कमेटी के सचिव बलजिंदर सिंह ने कहा कि पेड़ों की नीलामी में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। उन पर विभाग पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
दूसरी तरफ, पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल्ल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग में हुआ भ्रष्टाचार का मामला गंभीर है। वह शीघ्र ही सचिव मार्केट कमेटी से रिपोर्ट लेकर जांच के बाद बनती कार्रवाई अमल में लाएंगे। उधर, उपमंडल अधिकारी रविन्द्र अरोड़ा ने कहा कि मार्केट कमेटी की ओर से वृक्षों की नीलामी में किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उनके द्वारा जांच शुरू की गई है। सचिव मार्केट कमेटी की ओर से अभी उनके पास बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं। मामले की जांच के बाद जो भी आरोपी पाया गया उसके विरुद्ध बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।