{"_id":"6aa98af80047ed7ace00480d","slug":"the-bjps-drug-free-yatra-will-begin-in-fazilka-on-september-20-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105634-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: भाजपा की नशा मुक्त यात्रा 20 सितंबर से फाजिल्का से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: भाजपा की नशा मुक्त यात्रा 20 सितंबर से फाजिल्का से होगी शुरू
Tue, 15 Sep 2026 11:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
पूरे पंजाब में निकलेगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। भाजपा की प्रस्तावित नशा मुक्त यात्रा को लेकर फाजिल्का की अग्रवाल धर्मशाला में बैठक हुई। पंजाब भाजपा संगठन मंत्री मंत्री निवासलु और यात्रा सह प्रभारी दविंदर बजाज ने इसकी अगुवाई की।
दविंदर बजाज ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक लाभ के बजाय पंजाब को नशामुक्त बनाना है। यह यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का के शहीदी स्मारक आसिफ वाला से शुरू होगी। यह अबोहर फिर जलालाबाद और 22 सितंबर को मुक्तसर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा पंजाब के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में जाएगी। मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसहयोग जुटाना है। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी, संदीप जाखड़, जीवन गर्ग, रंजन कामरा, मोना कटारिया सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।