{"_id":"6aec74ae78fdc7d18e0ca70d","slug":"many-flaws-found-in-school-buses-13-fines-issued-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105665-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: स्कूली बसों में मिलीं कई कमियां, 13 के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: स्कूली बसों में मिलीं कई कमियां, 13 के चालान काटे
Thu, 05 Nov 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक माहिलपुर में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत विशेष जांच की गई। इस अभियान में जिले की कुल 38 स्कूली बसों की जांच हुई, जिनमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 के चालान काटे गए।
जांच के दौरान कई बसों में एक्सपायरी डेट वाली फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्रों की कमी, स्टॉप साइन न होना और सीसीटीवी कैमरे की अनुपलब्धता जैसी कमियां मिलीं। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर ने स्कूल प्रबंधनों को चालकों का मेडिकल चेकअप कराने और यूनिफॉर्म अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने छोटे बच्चों के चढ़ते-उतरते समय और सड़क पार करवाते समय विशेष सावधानी बरतने पर भी जोर दिया। टास्क फोर्स ने बताया कि यह जांच अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।