फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   manoj missing case, cbi, manoj family relief, faridkot

मनोज के परिवार को सीबीआई से उम्मीद की किरण

Tue, 31 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट Updated Tue, 31 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
manoj missing case, cbi, manoj family relief, faridkot
supreme court
पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की तरफ से मंगलवार को दो साल पुराने फरीदकोट के मनोज कपूर अपहरण मामले की जांच सीबीआई के हवाले करने से उसके परिवार में इंसाफ की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


मनोज की बहन नीतू कपूर ने कहा कि पंजाब पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते उसके भाई के मामले को सुलझाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी और कई तथ्यों की अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार घटना के अगले दिन से भी थाना कोतवाली के बाहर हर रोज धरना दे रहा था जिसे अब खत्म कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकारी बैंकों की एटीएम में पैसा भरने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत मनोज कपूर का 25 मई, 2014 को अपहरण हो गया था। उसके पास जिले के कई बैंकों की एटीएम को खोलने का पासवर्ड था और अपहरण के कुछ घंटों के भीतर ही तीन मशीनों से 19 लाख रुपये चोरी होने की घटना भी सामने आई थी। इस केस में पुलिस की जांच प्रक्रिया को लेकर काफी बवाल मचा रहा था और शहर के सामाजिक संगठनों ने इसके खिलाफ अपहरण कांड विरोधी एक्शन कमेटी का भी गठन किया। एक्शन कमेटी ने मनोज कपूर समेत जिले भर से लापता अन्य बच्चों व नौजवानों के मामलों को भी जोर शोर से उठाया और एक बार फरीदकोट शहर और एक बार जिला फरीदकोट मुकम्मल तौर पर बंद करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस की तरफ से मनोज कपूर मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया और पंजाब समेत अन्य राज्यों में भी पुलिस पार्टियों भेज कर मनोज की तलाश की गई लेकिन कोई सार्थक नतीजा सामने नहीं आया। पुलिस के ढीली कार्रवाई को लेकर मनोज की बहन नीतू कपूर ने 8 जुलाई 2014 को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके इस केस को सीबीआई के हवाले करने की मांग रखी। इस याचिका की सुनवाई के दौरान ही 16 फरवरी 2015 को उच्च न्यायालय ने पुलिस को केस से संबंधित संदिग्ध लोगों को लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के आदेश दिए लेकिन 8 संदिग्ध लोगों के टेस्ट करवाने पर भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया।

मंगलवार को उच्च न्यायालय के सीबीआई को केस सौंपने के आदेश पर मनोज कपूर के परिवार में इंसाफ की उम्मीद दिखाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed