{"_id":"68962ad342493709f504bbaf","slug":"man-murdered-in-petty-dispute-moga-news-c-371-1-mog1001-101538-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मामूली विवाद में व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मामूली विवाद में व्यक्ति की हत्या
Fri, 08 Aug 2025 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज मोगा
गांव रोडे में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपने 55 वर्षीय पड़ोसी अमनदीप सिंह के सिर पर कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं, आरोपी मनदीप सिंह को कस्सी समेत गिरफ्तार कर लिया।
थाना समालसर के एसएचओ जनकराज ने बताया कि गांव रोडे निवासी जसविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति अमनदीप सिंह खेती करते था। लगभग एक महीने पहले आरोपी मनदीप सिंह का अमनदीप से झगड़ा हुआ था। तभी से वह रंजिश रखे हुए थे। वीरवार रात लगभग 12 बजे अमनदीप सिंह अपने घर के गेट पर खड़े थे। इस दौरान मनदीप सिंह कस्सी लेकर आया और उसे गालियां देने लगा। जब अमनदीप सिंह ने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर मनदीप ने उसके सिर पर कस्सी से दो वार कर दिए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमनदीप और आरोपी नशे की हालत में आपस में अक्सर झगड़ा करते रहते थे। आरोपी का घर अमनदीप के घर के पीछे ही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।