फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   man died in Jalandhar

आग की चपेट में आने वाले व्यक्ति की हुई मौत

Sun, 01 Nov 2020 07:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
man died in Jalandhar
शनिवार देर रात टैगोर नगर में आग की लपटों से घिरा एक व्यक्ति गली में आकर बचाने की गुहार लगाने लगा। लोगों ने घरों से बाहर आकर देखा कि एक व्यक्ति पूरी तरह से आग की लपटों से घिरा है। लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन रविवार को व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने से पहले व्यक्ति ने एक वीडियो में बयान दिया है कि उसके भाइयों व भाभी ने उसे आग लगाई है। इस बयान के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को रात को बुरी तरह झुलसने वाला राजेश कुमार उर्फ राजू ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करता था। थाना पांच के एएसआई मोहन सिंह ने कहा कि राजेश के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, शिव सेना हिंद के नेता इशांत शर्मा ने कहा कि राजू ने कहा था कि उसके भाई और भाभी दोनों ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे मारने की कोशिश की थी। राजू की शादी को सात साल हो चुके थे व तीन साल से उसका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। उसका एक 4 साल का बच्चा भी है। मरने से पहले राजू ने कहा कि उनके भाई उन्हें परेशान कर रहे थे। एक भाई ने खुद को गलत ढंग से एससी बताकर नौकरी हासिल की थी। संपत्ति के लिए भाइयों और भाभी ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed