फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commits suicide by swallowing poisonous substance in Pathankot

Pathankot News: व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की खुदकुशी, प्रेमी जोड़े से था परेशान, पत्नी ने बताई पूरी कहानी

Fri, 18 Aug 2023 08:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Updated Fri, 18 Aug 2023 08:21 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उत्तम गार्डन कॉलोनी मनवाल बाग के रहने वाले युवक और हिमाचल की रहने वाली महिला ही उसके पति की मौत की जिम्मेदार है और इन दोनों पर पुलिस कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Man commits suicide by swallowing poisonous substance in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

प्रेमी जोड़े से परेशान होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी गीतू कुमारी निवासी गांव कुठेड़ ने बताया कि उसकी करीब 12 साल पहले बलबीर कुमार के साथ शादी हुई थी। इसके बाद बलबीर कुमार के हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक महिला के साथ संबंध बन गए। 

विज्ञापन


महिला ने कहा कि उसका पति करीब छह साल से मनवाल बाग में किराये के घर में रहता था और वह अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। दो महीने पहले पति बलवीर कुमार उसे मायके से वापस पैतृक गांव कुठेड़ ले आया। जबकि हिमाचल वाली महिला के उत्तम गार्डन कॉलोनी मनवाल बाग के रहने वाले एक युवक संबंध बन गए। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इन दोनों के संबंधों से मेरे पति के साथ दोनों का तकरार रहता था। पति ने कई कहा था कि उत्तम गार्डन कॉलोनी मनवाल बाग का रहने वाला युवक और हिमाचल की रहने वाली युवती उसे रास्ते में आते जाते परेशान करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इन दोनों के कारण उसके पति बलबीर सिंह ने तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बलबीर सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उत्तम गार्डन कॉलोनी मनवाल बाग के रहने वाले युवक और हिमाचल की रहने वाली महिला ही उसके पति की मौत की जिम्मेदार है और इन दोनों पर पुलिस कार्रवाई की जाए। मामले का पता चलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।

बठिंडा: युवक ने फंदा लगा जान दी

बठिंडा में मलोट रोड पर नेशनल हाईवे के पास एक नवयुवक ने पेड़ से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर थाना सदर की पुलिस टीम को बुलाने के बाद शव को फंदे से उतारा। सहारा टीम के विक्की कुमार ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल मिला। इसके अलावा नवयुवक के पास कोई चीज नहीं मिली। सहारा टीम ने पुलिस कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed