{"_id":"56f542d34f1c1b5970f14d59","slug":"lovely-professional-university-mega-fest-one-india-organized-annual-mega-fest-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मेगा फेस्ट वन इंडिया का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मेगा फेस्ट वन इंडिया का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
जालंधर की एलपीयू में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में वार्षिक मेगा फेस्ट वन इंडिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 29 प्रदर्शनी स्टालों, 29 लोक संगीत और 29 लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया। फेस्ट का शुभारंभ डिप्टी कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया अजंता दयालन ने किया। आंध्र प्रदेश के विद्यार्थी पंजाब की झांकी के लिए काम करते नजर आए। वहीं केरल के विद्यार्थी महाराष्ट्र के लिए प्रस्तुति कर रहे थे।
इस तरह से कार्य करते हुए विद्यार्थियों को बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से संकलित की गई पुस्तक ‘अपनी जमीन अपना वतन-आवाज दो हम एक हैं’ का विमोचन भी किया गया। फेस्ट के समापन दिवस पर विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमो रे का आयोजन किया जाएगा।
इसमें विभिन्न राज्यों के नृत्यों का एक के बाद एक प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। प्रत्येक एक्सपो स्टाल पर जाकर लवली ग्रुप के वाइस चेयरमैन नरेश मित्तल, चांसलर अशोक मित्तल और प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।