फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lok Sabha election strategy in Punjab, Negotiations with BJP halted after SAD strict conditions

पंजाब में लोकसभा चुनाव रणनीति: शिअद की सख्त शर्तों के बाद भाजपा से समझौता वार्ता रुकी, नेता मंथन में जुटे

Sun, 24 Mar 2024 01:39 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Mar 2024 01:39 PM IST
सार

पंजाब में अकाली दल व भाजपा गठबंधन के संकट के बादल छाए हुए हैं। भाजपा इन तमाम अटकलों के बीच अब अपनी 13 सीटों को लेकर मंथन पर जुट गई है। जालंधर हो या लुधियाना, पटियाला हो या फिरोजपुर, भाजपा ने अपने संगठन को खासा मजबूत कर रखा है।

विज्ञापन
Lok Sabha election strategy in Punjab, Negotiations with BJP halted after SAD strict conditions
अकाली दल व भाजपा गठबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल भाजपा गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया है। भाजपा नेता अब पंजाब को लेकर नई रणनीति तैयार करने में लग गए हैं। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति है, जिनको वह किसी कीमत पर मान नहीं सकती। कारण यह है कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। मसलन, एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बाॅर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा कभी अकाली दल से सुर नहीं मिला सकती है। यह दोनों मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं और राष्ट्रवाद भाजपा का मुख्य एजेंडा है।

विज्ञापन


13 सीटों पर भाजपा अकेले लड़ सकती है चुनाव, भाजपा के नेता बोले- हमारे लिए राष्ट्रवाद पहले
भाजपा इन तमाम अटकलों के बीच अब अपनी 13 सीटों को लेकर मंथन पर जुट गई है। भाजपा की तरफ से अकाली दल से अलग होने के बाद पंजाब में अपने पैर पूरी तरह से पसारने के लिए पहले से कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। भाजपा अकाली दल के उन इलाकों में अपना मजबूत संगठन खड़ा कर चुकी है, जहां से अकाली दल के नेता लोकसभा चुनाव लड़ते रहे हैं। जालंधर हो या लुधियाना, पटियाला हो या फिरोजपुर, भाजपा ने अपने संगठन को खासा मजबूत कर रखा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अपने मुद्दे व नीतियों से समझौता नहीं करेंगे: डॉ. नरिंदर रैना
भाजपा के पंजाब के सहप्रभारी डॉ. नरिंदर रैना का कहना है कि भाजपा में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए वोट डलेगी। भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद है और इस पर पार्टी कभी समझौता नहीं कर सकती। यही वजह है कि भाजपा सरकार ने धारा 370 को जेएंडके में तोड़ा। एक देश एक राष्ट्र की बुलंद आवाज लेकर भाजपा पंजाब में 13 सीटों के लिए तैयार है।

भाजपा अपना एजेंडा राष्ट्र स्तर पर तय करती है। वहीं, संसदीय बोर्ड के सदस्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा का कहना है कि भाजपा अपने स्तर पर पंजाब में पहले से मजबूत है। भाजपा का कैडर व वर्कर काफी उत्साहित है। लोग पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को पसंद कर रहे हैं। पंजाब में भाजपा 13 सीटों के लिए तैयार है, लेकिन अपने मुद्दे व नीतियों से समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed