{"_id":"5d655ecb8ebc3e93d62ae90b","slug":"lifetime-imprisonment-in-wife-s-murder-case-in-hoshiarpur-hoshiarpur-news-pkl3487469135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते गला घोंटकर उसकी हत्या करने के ढाई साल पुराने मामले में सचिन निवासी शास्त्री नगर, थाना जैथरा, जिला एटा (यू.पी.) को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा की अदालत ने दोषी करार दिया। दोषी वारदात के वक्त मोहल्ला फतेहगढ़ होशियारपुर में रहता था। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को और 6 महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
यूपी का मूल निवासी रिक्शा चालक सचिन अपनी पत्नी राखी और दो बच्चों के साथ मोहल्ला फतेहगढ़ में रहता था। उसे अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंधों का शक था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 18 अप्रैल 2017 की रात दोनों में काफी झगड़ा हुआ तो जालंधर में रहने वाले राखी के घर वालों को बुलवाया गया। पुलिस को दिए बयान में राखी के भाई राजू ने कहा था कि अगले दिन जब वे होशियारपुर पहुंचे तो देखा कि सचिन राखी का गला घोंट रहा था और उन्हें देखकर भाग गया। इस दौरान राखी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सचिन के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार शाम अदालत ने सचिन को उम्रकैद की सजा सुनाई और पुलिस उसे लेकर अदालत से बाहर बख्शीखाने की तरफ ले जा रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मी सचिन को हथकड़ी लगाने लगा तो सचिन ने अपना हाथ झटक कर छुड़ाया और भाग निकला। उसे भागता देख पुलिस कर्मी सन्न रह गए और तुरंत हरकत में आते हुए उसका पीछा किया और रेलवे रोड पर से सचिन को काबू कर लिया। बाद में पुलिस उसे जेल ले गई।