फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kisan Mazdoor Sangharsh Committee grand rally Ferozepur Corporate development model is dangerous country

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने फिरोजपुर में की महारैली, कहा- देश के लिए खतरनाक है कॉरपोरेट विकास मॉडल

Mon, 15 Mar 2021 05:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sangharsh Committee grand rally Ferozepur Corporate development model is dangerous country
फिरोजपुर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले निजीकरण, उदारीकरण, कारपोरेट विकास मॉडल के खिलाफ सोमवार को दाना मंडी में सैकड़ों किसानों, महिलाओं, नौजवानों और बच्चों ने महारैली आयोजित की। किसानों ने कहा कारपोरेट विकास मॉडल देश के लिए खतरनाक हैं। कमेटी ने 26 मार्च को भारत बंद के दौरान रेल, सड़क यातायात व कारोबार बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान दिल्ली बॉर्डर पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन

कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि देशभर में किरती मजदूरों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की ओर से निजीकरण, उदारीकरण व कारपोरेट विकास मॉडल के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को मांगपत्र सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारपोरेट विकास मॉडल देश के लिए खतरनाक है। देश में जो हालात बने हैं, इसे बदलने के लिए किसान आंदोलन का साथ दें ताकि कारपोरेट घरानों के खिलाफ जंग तेज की जा सके। उन्होंने किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए 26 मार्च को भारत बंद के दौरान रेल, सड़क यातायात व कारोबार बंद करने की घोषणा की।
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं। 23 फसलों की खरीद की गारंटी वाला कानून बनाया जाए। बिजली बिल 2020 व प्रदूषण एक्ट 2020 रद्द किया जाए। गिरफ्तार किसान रिहा किए जाएं। 29 जनवरी को दिल्ली मोर्चे की स्टेज पर किए गए हमले के आरोपियों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाएं। रैली को किसान नेता सविंदर सिंह जसबीर सिंह और सुखविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बलविंदर सिंह, साहिब सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दिल्ली बॉर्डर पर बना रहे है पक्के आश्रय : पन्नू
किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, किसानों और श्रमिकों की ओर से दिल्ली मोर्चे में उपयुक्त आवास की व्यवस्था की जा रही है। पंजाब के किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राली को वातानुकूलित बनाकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियों को घरों की तरह तैयार कर रहे हैं ताकि गर्मियों में उन्हें कोई परेशानी न हो। ये आंदोलन लंबे समय तक चलना है। दिल्ली मोर्चा में किसानों की आमद बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed