{"_id":"5e9c77088ebc3e72c4459690","slug":"kapurthala-resident-couple-dies-by-corona-in-new-york-kapurthala-news-pkl3728234101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से न्यूयार्क में भारतीय दंपती की मौत, अमेरिका में तीन और इटली में एक की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से न्यूयार्क में भारतीय दंपती की मौत, अमेरिका में तीन और इटली में एक की जा चुकी है जान
Mon, 20 Apr 2020 02:10 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, भुलत्थ(कपूरथला)
अमर उजाला, भुलत्थ(कपूरथला)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की चपेट में आकर भुलत्थ के गांव सैंतपुर निवासी बुजुर्ग दंपति की न्यूयार्क में कोरोना से मौत हो गई। अब तक इस महामारी की चपेट में आकर भुलत्थ एरिया के चार लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से तीन अमेरिका में और एक इटली में कोरोना की चपेट में आ चुका है।
अमेरिका के न्यूयार्क में लगभग 40 साल से रह रहे एनआरआई 75 वर्षीय गुरबचन सिंह और 72 वर्षीय उनकी पत्नी सतवंत कौर शुक्रवार की रात को कोरोना की वजह से मौत हो गई। इस खबर से गांव सैंतपुर में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक गुरबचन के गांव नडाला निवासी समधी वजीर सिंह, जो खुद अमेरिका के नागरिक हैं, ने बताया कि सतवंत कौर पिछले दो साल से कैंसर की मरीज थी और उनकी कीमोथैरेपी होती थी। सतवंत कौर को बीमारी होने पर अस्पताल भर्ती कराया गया तो वहां उनके कोरोना पीड़ित होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
जब गुरबचन सिंह की जांच की तो वह भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। उनके बच्चे न्यूयार्क से कुछ दूरी पर रहते थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया है। गुरबचन सिंह का न्यूयार्क में लिकर स्टोर का लंबा-चौड़ा कारोबार था।
अमेरिका के न्यूूयार्क में ही रहने वाले भुलत्थ के गांव नंगल लुबाना निवासी अवतार सिंह की कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके है। गांव रावां के रहने वाले 53 वर्षीय जोगिंदर सिंह की इटली के जिला ब्रेशिया में कोरोना से मौत हो गई थी।