{"_id":"647cfd4a38ae1d94560015e4","slug":"jalandhar-the-miscreants-attacked-the-convoy-of-civic-body-minister-balkar-singh-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar : निकाय मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर बदमाशों का हमला, ईंटें बरसाईं, पुलिस वालों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar : निकाय मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर बदमाशों का हमला, ईंटें बरसाईं, पुलिस वालों को पीटा
Mon, 05 Jun 2023 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:38 AM IST
सार
मौके पर खड़े पुलिस मुलाजिम ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उलटा बदमाशों की टोली ने मुलाजिम को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
काफिले पर हमला...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपनी पत्नी के साथ रविदास चौक के पास से निकलकर अपने निवास मान नगर जा रहे थे। बिना नंबर की लग्जरी काले रंग की कार सवार बदमाशों ने न केवल बलकार सिंह के काफिले पर ईंट बरसाईं बल्कि उनके पायलट के मुलाजिमों को भी पीटा।
विज्ञापन
मौके पर खड़े पुलिस मुलाजिम ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उलटा बदमाशों की टोली ने मुलाजिम को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसकी जानकारी मिलते ही कमिशनर कुलदीप चहल ने तत्काल आईपीएस अधिकारी आदित्य को घटनास्थल पर रवाना किया। बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि वह घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित निकायमंत्री बलकार सिंह की कोठी पर जा पहुंचे और जमकर गुंडागर्दी की। वहां पर भी उनकी पायलट के मुलाजिम के गले पड गए। आखिरकार आईपीएस अधिकारी आदित्य मौके पर आए गए और बदमाशों को हिरासत में ले लिया। सभी बदमाश नशे में धुत्त थे।
विज्ञापन
घटना रात को करीब एक बजे घटी। जब बलकार सिंह अपनी पत्नी के साथ अपनी कोठी की तरफ जा रहे थे। मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि वह रविदास चौक के पास निकल रहे थे कि उनको एक्सकार्ट कर रही पायलट के जवानों ने हाथ देकर एक काले रंग की बिना नंबरी गाड़ी को क्रास करने की कोशिश की लेकिन कार सवारों ने अपनी कार को बीच चौक लगा दिया और मंत्री की पायलट को रोककर मुलाजिमों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। जिनहोंने बाद में ईंट बरसानी शुरू कर दी। किसी तरह से मंत्री बलकार सिंह के सुरक्षा कर्मचारियों ने मंत्री को सुरक्षित घटनास्थल से निकाला और अपनी कोठी तक सुरक्षित पहुंच गए। बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि वह मंत्री बलकार सिंह के काफिले का पीछा करते हुए कोठी तक पहुंच गए और गालियां निकालने लगे।
उनकी पायलट के मुलाजिमों को घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गए। मंत्री बलकार सिंह ने किसी तरह से हमलावरों को शांत किया लेकिन नशे में टल्ली होने के कारण वह गुंडागर्दी करते रहे। आखिरकार एडीसीपी सिटी 2 आदित्य मंत्री बलकार सिंह की कोठी पहुंचे और हमलावरों को हिरासत में ले लिया और उनकी लग्जरी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। सीपी कुलदीप चहल का कहना है कि पुलिस मामला दर्ज करने जा रही है।