{"_id":"67ed1a3c2f30a192170962a3","slug":"jalandhar-police-used-labourers-to-demolish-first-floor-of-smuggler-house-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पुलिस ने मजदूर लगाकर तुड़वाई तस्कर के घर की पहली मंजिल, नशा बेचकर बनाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: पुलिस ने मजदूर लगाकर तुड़वाई तस्कर के घर की पहली मंजिल, नशा बेचकर बनाया था
Wed, 02 Apr 2025 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 02 Apr 2025 04:36 PM IST
सार
राजन उर्फ नाजर, निवासी बाबा बुड्ढा जी नगर पिछले लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और इसके खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के अंतर्गत पांच केस दर्ज हो चुके है।
विज्ञापन
जालंधर में नशा तस्कर का घर तोड़ते मजदूर
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर में बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस ने दकोहा के बुड्ढा जी नगर में एक नशा तस्कर के घर का पहला माला ध्वस्त कर दिया। इसको नशे की काली कमाई से बनाया था। नीचे वाले फ्लोर का तो नक्शा पास है, मगर ऊपर वाला फ्लोर बिना नक्शे के बनाया गया था। इसके चलते पुलिस ने मजदूर लगाकर घर का पहला माला ध्वस्त करवा दिया।
विज्ञापन
मजदूर जब लगाए गए तो पुलिस का पहरा वहां पर तैनात था। नशा तस्कर की पहचान राजन उर्फ नाज्जर के रूप में हुई है। नगर निगम और पुलिस की टीमों, जिनका नेतृत्व सहायक टाउन प्लानर पूजा मान और एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने किया, की तरफ से पुलिस थाना नंगल शामा के अधीन पड़ते बाबा बुड्ढा जी नगर में अन-अधिकारित निर्माण को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि राजन उर्फ नाजर, निवासी बाबा बुड्ढा जी नगर पिछले लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और इसके खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के अंतर्गत पांच केस दर्ज हो चुके है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस किसी भी स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तैयार थी। आरोपी को कई बार रोकने के बाद भी वे नशा बेचने से बाज नहीं आ रहे थे। जिसके चलते सरकार के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक जब पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची तो आसपास के लोगों को घटना स्थल से दूर कर दिया गया था। कार्रवाई के लिए पहुंची टीम ने घर के पहले माले को गिरा दिया। कार्रवाई से पहले पुलिस ने घर खाली करने के निर्देश दिए थे।