फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar MLA Raman Arora confidant Mahesh Makhija arrested

Jalandhar: विधायक रमन अरोड़ा का राजदार आढ़ती महेश मखीजा गिरफ्तार, विजिलेंस ने फगवाड़ा से पकड़ा

Sat, 31 May 2025 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 May 2025 03:46 PM IST
सार

महेश मखीजा विधायक रमन अरोड़ा का राजदार है। वह उसके साथ कई जमीनों में साझेदार भी है। मखीजा जालंधर में धार्मिक कार्यक्रम भी करवाता था और इसकी आड़ में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की जाती थी।

विज्ञापन
Jalandhar MLA Raman Arora confidant Mahesh Makhija arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस द्वारा विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उसके काले धन को ठिकाने लगाने वाले आढ़ती महेश मखीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को विजिलेंस टीम ने फगवाड़ा से काबू किया है।

विज्ञापन


वहीं, इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को कोर्ट में पेश कर विजिलेंस ने पूछताछ के लिए इंस्पेक्टर का पांच दिन का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने इंस्पेक्टर को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को शहर की एक नामी बेकरी मालिक से तीन लाख रुपये विधायक रमन अरोड़ा के कहने पर लेने का आरोप है।

विज्ञापन

बेकरी मालिक को भेजा था नोटिस

किशनपुरा के पास स्थित एक बेकरी के मालिक को विधायक रमन अरोड़ा ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के मार्फत नोटिस भेजा था। उक्त नोटिस के मार्फत विधायक रमन अरोड़ा ने उन्हें काफी परेशान किया था। इसके बाद हारकर विधायक रमन अरोड़ा ने तीन लाख में सेटलमेंट की गई थी। बाद में बेकरी मालिक ने विधायक के कहने पर ही तीन लाख रुपये इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब विजिलेंस महेश मखीजा से पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए आठ डीएसपी की टीम कार्य कर रही है। मखीजा की कोठी के आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि जिस दिन विधायक रमन के यहां रेड हुई थी, उसके कुछ समय बाद ही महेश मखीजा की कोठी से तीन बड़े बैग भरकर निकाले गए थे, जिनमें प्राॅपर्टी के दस्तावेज व लाखों रुपये थे। 


पता चला है कि विजिलेंस को 29 लाख रुपये से भरा एक बैग मिल गया है। बताया जा रहा है कि मखीजा विधायक रमन अरोड़ा का राजदार है। वह उसके साथ कई जमीनों में साझेदार भी है। मखीजा जालंधर में धार्मिक कार्यक्रम भी करवाता था और इसकी आड़ में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed