फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar farmer groups raised slogans at the railway station

जालंधर में किसान जत्थेबंदियों ने रेलवे स्टेशन पर की नारेबाजी

Mon, 15 Mar 2021 05:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar farmer groups raised slogans at the railway station
जालंधर। कैंट रेलवे स्टेशन पर किसान जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में किसानों ने इस दिन को कारपोरेट व सरकार विरोधी दिवस के रूप में मनाया। किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार गरीब किसान व मजदूरों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। एक तरफ जहां तेल की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है वहीं सरकार अन्य विभागों की तरह रेलवे को भी निजी हाथों में सौंप रोजगार के अवसर बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान चार महीने से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपना जिद्दी रवैया नहीं छोड़ रही है। सरकार नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed