फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar CIA staff arrested three youths recovered two illegal weapons three live cartridges

Jalandhar: सीआईए स्टाफ ने पकड़े तीन युवक, दो अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद

Sat, 24 Jan 2026 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 02:52 PM IST
सार

आरोपी साहिल सिंह से एक पिस्टल .32 बोर, आरोपी मोहित कुमार उर्फ चुटकी से एक देसी कटा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस, जबकि आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ कांबी से दो जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए गए।

विज्ञापन
Jalandhar CIA staff arrested three youths recovered two illegal weapons three live cartridges
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ की टीम कपूरथला रोड नहर पुल के पास गश्त कर रही थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि साहिल सिंह संधू निवासी न्यू राज नगर मधुबन कॉलोनी, मोहित कुमार उर्फ चुटकी निवासी गोपाल नगर और कर्मवीर सिंह उर्फ कांबी निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर क्षेत्र में बाबा बुद्धा जी पुल और टिकोनी पार्क के आसपास अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी साहिल सिंह से एक पिस्टल .32 बोर, आरोपी मोहित कुमार उर्फ चुटकी से एक देसी कटा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस, जबकि आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ कांबी से दो जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए गए। इस संबंध में थाना बस्ती बाबा खेल में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनके पीछे क्या मंशा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed