फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jagtar Singh Tara accused in murder of former CM Beant Singh has been acquitted in Bhogpur case in Jalandhar

जगतार सिंह तारा बरी: कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या का आरोपी

Tue, 28 Oct 2025 05:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Jagtar Singh Tara accused in murder of former CM Beant Singh has been acquitted in Bhogpur case in Jalandhar
जगतार सिंह तारा। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा को जालंधर की जिला अदालत ने भोगपुर थाने में दर्ज एक मामले में बरी कर दिया है। इस मामले में 16 साल बाद फैसला आया है। भोगपुर थाने में साल 2009 में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम 17,18,20 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


अदालत ने जगतार सिंह तारा को सबूत के अभाव में बरी किया है। जगतार सिंह को मंगलवार को पुलिस चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से भोगपुर में दर्ज एफआईआर नंबर 103 के तहत फंडिंग के मामले में कोर्ट में लेकर आई थी। 28 सिंतबर 2009 में यह केस दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने आरोप लगाए थे कि अवैध तरीके से तारा ने कुछ फंडिंग की थी।
विज्ञापन


उक्त फंडिंग में शामिल उक्त व्यक्तियों को जेल भेजा गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच तारा को वापस जेल ले जाया गया। इस दौरान उनकी मीडिया के साथ कुछ बातचीत हुई। तारा ने कहा कि पंजाब को एक साथ आगे आना होगा और पंजाबी आ भी रहें हैं। जगतार सिंह तारा को 2010 में थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ दूसरे दोषियों को पैसे भेजने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतार सिंह तारा को 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ के सचिवालय परिसर में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे कुछ समय पहले थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। तारा 2004 से फरार था। वह अन्य हत्यारों जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्योरा और उनके साथी देव सिंह के साथ सुरंग खोदकर उच्च सुरक्षा वाली बुड़ैल मॉडल जेल से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed