फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   iPhone snatching from Youth Congress President wife in Jalandhar

लुटेरों से भिड़ गई कांग्रेस नेता की पत्नी: जालंधर में बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, महिला का आईफोन लेकर फरार

Sat, 28 Dec 2024 03:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 28 Dec 2024 03:28 PM IST
सार

जालंधर में कांग्रेस नेता की भांजी को किडनैप करने की कोशिश की गई। हालांकि बच्ची को बचाने के लिए नेता की पत्नी बदमाशों से भिड़ गई। तभी उनके हाथ से आईफोन गिर गया और लुटेरे मोबाइल लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
iPhone snatching from Youth Congress President wife in Jalandhar
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से बिल्कुल नहीं कतराते। बदमाशों को पुलिस का खौफ भी नहीं है। शहर में आए दिन चोरी, लूट, स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं। वहीं, अब बदमाशों ने कांग्रेस नेता की भांजी को किडनैप करने की कोशिश की। इस पर नेता की पत्नी बदमाशों से भिड़ गई। हालांकि बदमाश बच्ची का अपहरण तो नहीं कर पाए, लेकिन महिला का आईफोन लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


जालंधर के अर्बन स्टेट फेज-1 में एक्टिवा सवार दो लुटेर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान लक्की संधू की पत्नी से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक्टिवा सवार दो युवक गली में आए। उनमें से एक बदमाश ने गली में खड़ी लक्की संधू की पत्नी से आईफोन लूट और दोनों एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। महिला उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भागी, लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे। थाना-7 की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान लक्की संधू ने बताया कि शुक्रवार देर रात को उनकी पत्नी लॉरेंस संधू, बहन पुष्पिंदर कौर उनकी भांजी के साथ बाहर से कार में आए थे। जैसे ही वे कार से उतरकर घर में जाने लगे तो एक्टिवा सवार दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक बदमाश ने हथियार के दम पर उनकी साढ़े 3 साल की भांजी को किडनैप करने की कोशिश की। बच्ची को बचाने के लिए पत्नी ने बदमाश से भिड़ गई और उसे कस कर पकड़ लिया। तभी हाथ में पकड़ा आईफोन गिर गया, जिसे उठाकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस अगवा करने के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed