{"_id":"6a3a933927fce1059807b16f","slug":"inspector-and-junior-auditor-arrested-for-taking-a-bribe-in-jalandhar-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर और जूनियर ऑडिटर घूस लेते गिरफ्तार, धान आवंटन से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर और जूनियर ऑडिटर घूस लेते गिरफ्तार, धान आवंटन से जुड़ा मामला
Tue, 23 Jun 2026 07:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:38 PM IST
सार
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और जूनियर ऑडिटर को पंजाब के जालंधर में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर और जूनियर ऑडिटर घूस लेते गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और जूनियर ऑडिटर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। भोगपुर में तैनात इंस्पेक्टर रजनीश रामपाल व जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जालंधर कार्यालय में तैनात जूनियर ऑडिटर मानव भनोट के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। दोनों को खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान कस्टम मिलिंग के लिए आवंटित धान के भंडारण को पूरा करने संबंधी कार्य में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर चीमा मंडी, तहसील सुनाम, जिला संगरूर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी रजनीश रामपाल ने शिकायतकर्ता के शैलर में धान के भंडारण कार्य को पूरा करने के लिए पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये रिश्वत ली थी और बाद में गुरविंदर सिंह, एएफएसओ, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, भोगपुर के नाम पर दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये और लिए थे।

जूनियर ऑडिटर ने अलग से मांगे थे 50 हजार
वहीं, आरोपी मानव भनोट, जूनियर ऑडिटर ने शिकायतकर्ता से अपने लिए तथा नरेंद्र सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जालंधर के नाम पर शिकायतकर्ता के शैलर में धान के भंडारण कार्य को पूरा करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत अलग से ली थी।
दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा तैयार की गई वीडियो रिकॉर्डिंग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। इस मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान अन्य संदिग्ध अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।