फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   inova-bus accident, 50 students save life, inova driver serious, kartarpur

इनोवा से टकराई बस, बाल-बाल बची 50 बच्चों की जान

Tue, 30 Aug 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/करतारपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/करतारपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
inova-bus accident, 50 students save life, inova driver serious, kartarpur
करतारपुर रोड पर हुए कार और बस एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
करतारपुर-कपूरथला रोड पर पड़ते गांव फाजलपुर के पास स्कूली बच्चों से भरी बस  इनोवा से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए लेकिन कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पठानकोट के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक 50 से ज्यादा बच्चों को साइंस सिटी दिखाने के लिए बस में लेकर जा रहे थे। बस करतारपुर से होते हुए कपूरथला की तरफ जा रही थी कि गांव फाजपुर के पास इनोवा गाड़ी से टकरा गई।
 बस चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि इनोवा कपूरथला से करतारपुर की तरफ जा रही थी। ओवर टेक करते समय कार उनकी बस से टकरा गई।

हादसे में इनोवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं बस में सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए लेकिन बच्चों को करीब दो घंटे तक सड़क पर ही खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

 
दूसरी बस के इंतजाम के बाद बच्चों को साइंस सिटी ले जाया गया। दुर्घटना के बाद रोड की दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। घटना संबंधी जानकारी देने पर मकसूदां पुलिस टालमटोल करती रहीं। बाद में थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष में से अभी किसी ने भी पुलिस कार्रवाई करवाने की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed